मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फर नगर मिडटाउन की ओर से कंपोजिट विद्यालय चांदपुर में कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि संजीव जैन रहे। उन्होंने क्लब की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। आश्वासन दिया कि जब भी किसी कार्य के लिए उनकी आवश्यकता होगी, वह क्लब के सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे |
कंप्यूटर लैब से वहां पढ्ने वाले बच्चों और अध्यापिकाओं को कंप्यूटर का ज्ञान प्राप्त होगा। प्रधान सुनील कुमार ने आश्वासन दिया की कंप्यूटर की देखभाल, भरपूर प्रयोग किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब से विपुल भटनागर, ममता अग्रवाल, अध्यक्ष कौशल कृष्ण, सचिव नरेश शर्मा, निशंक जैन, विनय सिंघल, अमित कुच्छल, मनोज गुप्ता, उमेश गोयल, कुलदीप भारद्वाज उपस्थित रहे।