फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों के खिलाफ होती रही शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों के खिलाफ होती रही शिकायतें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ग्राम प्रधानों का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया। विकास के काम अभी भी अधूरे हैं। इन पांच सालों में ग्राम प्रधानों के खिलाफ खूब शिकायत होती रहीं। अनियमितताओं और विकास कार्य नहीं कराने की शिकायतों पर अब भी 15 ग्राम प्रधानों की जांच लंबित है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मार्च में संभावित हैं। जिले के 498 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। अब प्रशासक ग्राम पंचायत के कार्यों को देखेंगे। प्रधानों का कार्यकाल पूरा हो गया, मगर शिकायतों की जांच अभी लंबित है। जनपद में 15 ग्राम प्रधानों की जांच चल रही है, जिनमें ग्राम पंचायत रई, पावटी खुर्द, पारासौली, खानूपुर, अंबरपुर मथेडी, पलड़ा, कसेरवा, सादपुर, भोपा, मौहम्मदपुर राय सिंह, सरनावली, अलावलपुर, ककराला, कासमपुर पठेडी, छछरौली के ग्राम प्रधानों की शिकायतों की जांच चल रहे है। इन पर विकास कार्यों में धांधली, धन का दुरुपयोग करने, राशन वितरण में गड़बड़ी करने आदि आरोप लगाए गए हैं। डीएम के आदेश पर जिला स्तरीय अधिकारी इनकी जांच कर रहे है। कई प्रधानों की जांच तो एक साल से लंबी चल रही है जबकि अब इनका कार्यकाल पूरा हो गया है। सवाल ये भी है कि यदि जांच में प्रधान दोषी पाए गए तो उनसे रिकवरी कैसी की जाएगी।
विज्ञापन

कोर्ट की शरण में भी पहुंचे चार ग्राम प्रधान
मुजफ्फरनगर। शिकायतों की जांच होने पर जब रिकवरी का नंबर आया तो ऐसे में कुछ ग्राम प्रधान कोर्ट की शरण में चले गए। अब उनका मामला अदालत में विचाराधीन है। डीपीआरओ डा. सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नावला, तिस्सा, दिनकरपुर और तेवड़ा ग्राम प्रधानों की शिकायत हुई थी। जांच में भी शिकायत सही पाई गई, इसके बावजूद ये ग्राम प्रधान अदालत की शरण में चले गए। इनके मामले कोर्ट में विचाराधीन है।
मौहम्मदपुर रायसिंह की प्रधान के अधिकार किए सीज
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना ब्लॉक की ग्राम पंचायत मौहम्मदपुर रायसिंह की प्रधान सुमन के अधिकार सीज है। शासन के आदेश के अनुरूप कार्य नहीं कराने पर शिकायत हुई। जांच में गड़बड़ी मिली, जिस पर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने 7 मार्च 2020 को ग्राम प्रधान सुमन के अधिकार सीज कर दिए थे। यहां पर तीन सदस्यीय समिति संचालित थी।
ग्राम प्रधान से की 67 हजार की रिकवरी
मुजफ्फरनगर। चरथावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत हैबतपुर में विकास कार्यो में अनियमितता मिलने पर प्रधान फुरकान और सचिव शमीम से 67 हजार रुपये की रिकवरी की गई थी।
विज्ञापन

प्रशासक पूरे करेंगे अधूरे काम
मुजफ्फरनगर। ग्राम प्रधानों का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया। अब भी ग्रामों में अनेक कार्य अधूरे पड़े है। ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय निर्माण, पंचायत भवन निर्माण, स्कूलों की मरम्मत आदि कार्य चल रहे हैं। डीपीआरओ डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि एडीओ पंचायत को प्रशासक बनाया जाएगा। अधूरे रहे गए विकास कार्यों को प्रशासक और सचिव द्वारा पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें