आजीविका मिशन में महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ग्राम संगठन कार्यशाला में महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला का आयोजन बचन सिंह कॉलोनी में किया गया। दस दिवसीय कार्यशाला में महिलाओं को स्वरोजगार, स्वावलंबन, आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सात समूह जोड़कर ग्राम संगठन बनाए गए हैं, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। बिजनौर से आई ट्रेनर सुधा शर्मा व नसरीन ने कार्यशाला में महिलाओं को ट्रेनिंग दी। आईसीआरपी टीम मैनेजर ने मिलकर ग्राम संगठन का निर्माण किया है और ट्रेनिंग प्रदान की है। ब्लॉक मिशन मैनेजर शशि पंवार ने भी कार्यशाला में महिलाओं को प्रशिक्षित करने में सहयोग दिया। समूह सखी बबली व पूनम ने भी प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला में आई महिलाओं को आंगनबाड़ी, पुष्टाहार वितरण, बिजली बिल कलेक्शन के कामों में लगाया जाएगा और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए छोटे-छोटे रोजगार भी दिए जाएंगे। सरवट ग्राम प्रधान के पति श्रीभगवान शर्मा, ग्राम पंचायत सचिव सोमदत्त, लेखाकार संदीप बंसल आदि भी मौजूद रहे।