फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कंपनियों ने घटाए दाम, पशु पालकों ने रजबहे में बहा दिया दूध

Sun, 03 Mar 2024 06:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मोरना में डेयरी संचालक और पशु पालकों ने कंपनियों की ओर से दूध के दाम घटाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
दूध
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोरना में डेयरी संचालक और पशु पालकों ने कंपनियों की ओर से दूध के दाम घटाने के विरोध में प्रदर्शन किया। दूध को रजवाहे में बहाकर विरोध जताया गया।
विज्ञापन


रविवार को डेयरी संचालक नरेश, रजत, योगेश, अमित, प्रवेंद्र सिंह, विवेक कौशिक, राजकुमार, रवि राठी, अमजद, विकास, मोंटी, गणेश त्यागी, हिमांशु, कपिल और उपेंद्र समेत अन्य पशुपालक चौधरी चरण सिंह चौक पर एकत्रित हुए। यहां दूध कंपनियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि मधुसुदन, मदर डेयरी, अमूल आदि दूध कंपनियों द्वारा गांव-गांव से डेयरी से दूध खरीदा जाता है। जनवरी माह में फेट के आधार पर 54 रुपये लीटर दूध खरीदा जा रहा था, लेकिन अब कंपनियों ने दाम घटा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि अब 40 से 48 रुपये किलो के बीच दूध खरीदा जा रहा है। डेयरी संचालक व पशु पालकों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए सैकड़ों लीटर दूध को रजबहे में बहाकर विरोध जताया। डेयरी संचालकों ने मुख्यमंत्री से कंपनियों से दाम बढ़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें