फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का आगाज

Tue, 02 Apr 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का आगाज हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने आशाओं को दिशा निर्देश देते हुए शपथ दिलाई।

लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाने और जागरूक करने के लिए सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की शुरूआत की गई। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण और 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा।
विज्ञापन

इसमें और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से पांच बीमारियों को लेकर डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, सूचना विभाग, दिव्यांगजन विभाग को जोड़ा गया है।

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि अभियान के दौरान आशाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पांच बीमारियों को लेकर सूची तैयार करेंगी। आशाओं को दिशा निर्देश-दिए कि वह सर्वे के दौरान बुखार रोगियों की सूची, इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया एवं काला अजार रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची और कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। साथ ही इन लोगों की आभा आईडी भी बनवाएं।

इस मौके पर अमर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, नोडल वेक्टर बोर्न डॉ. दिव्या वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, जिला वेक्टर जनित रोग परामर्शदाता एहतिशाम खान, एपिडेमिलॉजिस्ट डॉ. शमशेर आलम और डीएमसी यूनिसेफ तरन्नुम मौजूद रहीं।
विज्ञापन




2023 के अभियान में इन्हें किया था चिन्हित

संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के दौरान 2023 में 1231 स्कूलों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। 2831 अटी नालियों की सफाई और 4,69,412 के लक्ष्य के सापेक्ष 4,69,001 घरों में सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान आशाओं ने बुखार से पीड़ित 1030, खांसी व जुकाम के 409, टीबी से ग्रसित 254 और 53 कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया था। 12749 ऐसे घरों को भी चिह्नित किया था, जिनमें इस समय भी पानी भरा पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें