फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने जानी गांवों की हकीकत

Wed, 13 Jan 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। खेड़ी फिरोजाबाद गांव में कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने विकास कार्यों का सत्यापन किया। इस दौरान समस्याएं बताई। इस पर समाधान का आश्वासन दिया गया। डीएम निखिलचंद्र शुक्ला ने ग्रामीणों से गांव में बिजली मीटर लगाने जाने की बात कही। सप्ताह में मीटर लगाने की बात कही।
विज्ञापन


ककरौली थानाक्षेत्र अंतर्गत खेड़ी फिरोजाबाद के प्राथमिक विद्यालय में सहारनपुर मंडल कमिश्नर एमपी अग्रवाल पहुंचे। कार्यक्रम में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान किसानों से यूरिया, डीएपी, बीज, कालाबाजारी समेत कई जानकारी मांगी। किसानों ने माइनरों की सफाई कराने और तिस्सा माइनर पर अवैध रेत खनन की बात रखी। गांव में पात्र लोगों के शौचालय बनाए जाने के आदेश देकर गांव में साफ-सफाई रखने की ग्रामीणों से अपील की।

गांव में 28 कुपोषित बच्चों को बीपीएल कार्डों में प्राथमिकता दी जाएगी।  अनूपशहर ब्रांच के लिए जा रही गंगनहर के घाट को पक्का कराए जाने की मांग पर एक्सईएन सिंचाई विभाग को जल्द बजट तैयार करने के आदेश दिए। गांव में लोहिया ग्राम आदर्श योजना के तहत बनाए गए शौचालय में मच्छर पाए जाने पर नाराजगी जताकर आरसीसी की सड़क का निरीक्षण कर सत्यापन किया। डीएम निखिलचंद्र शुक्ला ने ग्रामीणों से गांव में बिजली मीटर लगाने जाने की बात कही। सप्ताह में मीटर लगाने का शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन


इस दौरान उप विकास आयुक्त आरपी उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी अवनीश शर्मा, सीएमओ डॉ सुबोध, एसडीएम जानसठ उमेश मिश्रा, बीडीओ मोहम्मद कासिम, ग्राम प्रधान हसीबा, पूर्व प्रधान शाहनजर, बाबूराम चौधरी, करतार सिंह आदि मौजूद रहे।


मुजफ्फरनगर में मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय में 15 करोड़ 80 लाख की लागत से बन रहे जच्चा-बच्चा केंद्र और मुजफ्फरनगर बाईपास मार्ग के चार लेन के चौड़ीकरण के निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। सीएमओ को निर्देश दिए कि खतौली में ट्रामा सेंटर का सितंबर तक निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाए। अधिकारियों की बैठक में उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की।

मंडलायुक्त ने औद्योगिक आस्थान में फेडरेशन कार्यालय के सभागार में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह प्रतिदिन 12 बजे तक अपने कार्यालय में अवश्य बैठें। ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण अधिकारी लगातार करते रहें। लापरवाही, शिथिलता और गुणवत्ता का ध्यान न रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें ब्लैकलिस्टेड करें। सिंचाई विभाग, ड्रेनेज और जल निगम को आदेश दिए कि ऐसी योजना तैयार करें, जिससे भूजल स्तर ऊपर आ सके। उन्होंने फूंका ट्रांसफार्मर हर हाल में 72 घंटे में बदलने के आदेश दिए। आयुक्त ने सीएमओ से कहा कि वह पीएचसी और सीएचसी का निरंतर निरीक्षण करते रहे।

खतौली में बन रहे ट्रामा सेंटर का निर्माण हर हालत में सितंबर तक कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर यहां बन रहे जच्चा-बच्चा वार्ड के निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन भी किया। इस दौरान डीएम निखिलचंद्र शुक्ला सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें