फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यों की लेटलतीफी पर झल्लाए कमिश्नर    

Sat, 14 Jul 2018 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते मंडलायुक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडलायुक्त चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के वातावरण में संपन्न कराना है। उन्होंने मंडल स्तरीय बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में कार्य नहीं करने पर अफसरों की जमकर क्लास ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने के लिए कहा। कांवड़ मार्ग के सभी कार्य 25 जुलाई से पहले पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में मंडलायुक्त ने कांवड़ यात्रा के संबंध में तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कांवड़ नहर पटरी पर उत्तराखंड की सीमा से मार्ग प्रकाश की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मुरादनगर बार्डर तक मार्ग प्रकाश की व्यवस्था प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए।

1.20 करोड़ का एस्टीमेंट शासन को भेजा गया है। ट्रांसफार्मर के बेरिकेडिंग का कार्य 24 जुलाई तक पूर्ण हो जाना चाहिए। मंडलायुक्त ने सिसौना मार्ग की प्रगति के संबंध में जानकारी की। बताया गया कि पैच रिपेयर का कार्य 25 जुलाई से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। मंडलायुक्त ने एस्टीमेंट की कापी डीएम और उन्हें भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त मदनी चौक से रुड़की चुंगी तक 700 मीटर के कार्य का 35 लाख का एस्टीमेंट भेजा गया है, जिसमें सड़क और इंटरलॉकिंग और 80 मीटर नाला शामिल है। ईओ नगर पालिका परिषद, अधीक्षण अभियंता एवं जल निगम को निर्देश दिये कि तीनों  लोग एक साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण कर लें। 

मीनाक्षी चौक से महावीर चौक तक सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने रात्रि में भी कार्य कराये जाने के निर्देश दिए। शिव चौक से अस्पताल चौराहे तक 800 मीटर का एस्टीमेंट बनाया गया है। प्रमुख सचिव को डीएम की ओर से पत्र भी लिखवाया गया है। अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए कहा कि हर हाल में 25 जुलाई तक काम पूरा कर लें।

गंगनहर पटरी पर पांच किमी पर स्थान चिह्नित कर टीन शेड लगवाने, निर्माण कार्य 25 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए। जल निगम को निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि रात्रि में कार्य पूर्ण कराए जाएं और सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी को निर्देश दिये कि वे ईओ नगर पालिका द्वारा कराये गये कार्यो को निरीक्षण कर ले। 

सिंचाई विभाग को एंट्री प्वाइंट पर अपना साइन बोर्ड लगवाने के निर्देश भी दिये। आबकारी अधिकारी ने बताया कि कोई भी दुकान हाईवे के किनारे नही है। एआरएम रोडवेज को उक्त अवधि में बसो की व्यवस्था करने और रूट डायवर्जन करने के भी निर्देश दिए। सीएमओ पीएस मिश्रा को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कहा गया।

पुलिस उप महा निरीक्षक सहारनपुर मण्डल शरद सचान ने कहा कि कांवड यात्रा में सभी विभाग आपसी समन्वय कर कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करे। डीएम राजीव शर्मा, सीडीओ अर्चना वर्मा, एडीएम ई हरीशचंद्र, एडीएम वित्त सियाराम मौर्य, समस्त सीओ, समस्त एसडीएम और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शिवसेना ने कांवड़ मार्ग ठीक करने को प्रदर्शन किया 
मुजफ्फरनगर। शिवसेना ने कांवड़ की अधूरी तैयारियों पर रोष जताया। कांवड़ मार्ग से पत्थर हटवाने, मार्ग का निर्माण कराने की आदि की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। कहा गया कि कांवड़ मार्गों को ठीक कराकर जल भराव आदि दूर किया जाए।

होटलों पर रेट लिस्ट लगाई जाए। शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जाये। जिन होटलों में अशुद्धता का संशय है उन्हें बंद किया जाये। कांवड़ शिविर लगाने वालों का उत्पीड़न बंद किया जाए। ललित मोहन शर्मा, नरेंद्र सिंह पंवार, देवेंद्र चौहान, शैलेंद्र शर्मा, मंगतराम, लोकेश सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें