- एमजी में सतरंगी छटा के बीच पैनोरमा-2022 का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एमजी पैनोरमा-2022 सतरंगी छटा के बीच शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जोनल मैनेजर पंजाब नैशनल बैक मेरठ जोन सुरिंदर पाल सिंह एवं एमजी चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश गोयल, वैभव गोयल, मधु गोयल, अध्यक्ष भीमसेन कंसल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
सरस्वती वंदना के बाद छोटे बच्चों ने अतिथियों और अभिभावकों के सम्मान में वेलकम डांस प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य मोनिका गर्ग ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और परीक्षाओं के टॉपर्स को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एजीएम पीएनबी प्रभात कुमार अरोरा, डीजीएम पीएनबी राजकुमार, चीफ मैनेजर पीएनबी प्रदीप कुमार, कुंजबिहारी अग्रवाल, राकेश बिंदल, डॉ एससी गुप्ता, डॉ अविनाश रमानी, डॉ अनुभूषण, अभिनव स्वरूप, सीए अजय अग्रवाल, रीना अग्रवाल, डॉ मृणालिनी अनन्त, विक्रांत राठी एडीजीसी, सत्यवीर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।