फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शीतलहर ने कंपकंपाया, दिन का तापमान 1.6 डिग्री लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बदलता मौसम लगातार मुश्किलें खड़ी कर रहा है। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। दिन में धूप जरूर खिली, लेकिन तापमान में ठंडक रही। दिन के तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बाजारों और सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन

सुबह के समय घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित रहा। दिन-रात का तापमान लुढ़कर कर नीचे आ गया है। अधिकतम तापमान जो 25 डिग्री से आसपास चल रहा था, शीतलहर के चलते लुढ़ककर 20 डिग्री से कम 19.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। ठंड बढ़ने का असर बाजारों और सड़कों पर भी दिखा। दुपहिया वाहनों की आवाजाही अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। बाजारों में ग्राहक कम दिखे। इससे पहले मंगलवार रात का न्यूनतम ताममान लुढ़ककर 5.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। शाम ढलते ही सर्दी बढ़ रही है। सुबह को नौ बजे तक ठंड अत्यधिक बढ़ गई है। बीते कई दिनों से सुबह के समय कोहरे का असर है। कोहरा छाया रहने के कारण मौसम में आद्र्रता 90 प्रतिशत पहुंच गई है। घने कोहरे के कारण सुबह के समय जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें