फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे के साथ शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे के साथ शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक बार फिर घने कोहरे और ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया। बीते कुछ दिन से मौसम का मिजाज नरम था, लेकिन अचानक घना कोहरा और शीतलहर के कारण ठंड में इजाफा हो गया। तापमान में गिरावट से ठंड का असर और ज्यादा बढ़ गया है। दिन में धूप किनलने के बावजूद ठिठुरन कम नहीं हुई।
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर मौसम अच्छा हो गया था। तेज धूप के कारण ठंड से थोड़ी राहत मिल रही थी, लेकिन शुक्रवार रात से ही घना कोहरा छा गया और शनिवार सुबह कोहरे तथा शीतलहर से जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे का असर दोपहर तक बना रहा। घने कोहरे के चलते वाहन चालकों की मुसीबतें बढ़ी रही। बस और ट्रेन यातायात प्रभावित रहा। दोपहर में धूप निकली लेकिन यह भी बेअसर रही। जिले का अधिकतम तापमान 15.2 तथा न्यूनतम 3.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। आर्द्रता 100 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें