फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने किया हॉट स्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
हॉट स्पॉट बच्चन सिंह कालोनी में एक घर को क्वारंटीन करते अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सीओ ने किया हॉटस्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में कोरोना के केस मिलने पर हॉटस्पॉट बढ़ते जा रहे हैं। सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया ने सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्र कच्ची सड़क के मोहल्ले जसवंतपुरी और आनंदपुरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां की गई व्यवस्था को भी देखा। सीओ ने क्षेत्रवासियों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। साथ ही पुलिसकर्मियों को भी सख्ती से नियमों का पालन करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि कोरोना का केस मिलने पर कूकड़ा की कालानी शांतिनगर और बचन सिंह कालोनी को सीज किया गया। एसडीएम ने दोनों मौहल्लो को सैनिटाइज कराया है। उन्होंने बताया कि यह नया हॉटस्पॉट क्षेत्र है, जिसे सील किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित के कांटेक्ट के बारे में जानकारी की है। आसपास के घरों में लोगों को क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें