मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बृहस्पतिवार को पुरकाजी ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों कानिरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कर्मचारियों और चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित मिले। जिस उन्होंने वेतन रोकने के आदेश दिए।
पुरकाजी ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुगलकपुर के निरीक्षण में डॉ. शिवानी भारती और वार्डबॉय शेर सिंह अनुपस्थित मिले। उसके बाद सीएमओ ने उपकेंद्र छपार का निरीक्षण किया। जहां पर समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। वहां पर एएनएम आदेश कुमारी के द्वारा महिला का प्रसव भी कराया जा रहा था। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वह पूरे सजगता के साथ अपने कार्यों व दायित्व का निर्वहन करें।
इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महरायपुर का निरीक्षण किया। जहां पर एएनएम बेबी छह जुलाई से अनुपस्थित चल रही थीं। रजनीश शर्मा एलएचवी अनुपस्थित मिलीं। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्टाफ नर्स सुनीता को प्रसव कराने एवं टीकाकरण करने के लिए निर्देश दिए गए। सीएमओ ने अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश के साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है।
पुरकाजी ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार को निर्देश दिए है कि वह समय-समय पर ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर सभी स्टाफ की उपस्थिति शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। साथ ही ब्लॉक के गांवों के सभी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाए।