फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerapur By-Election: जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई! मोरना में अखिलेश पर जमकर बरसे सीएम योगी

Fri, 08 Nov 2024 01:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मीरापुर उपचुनाव को लेकर आज सूबे के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रालोद अध्यक्ष जयंत चाैधरी ने आज मुजफ्फरनगर के मोरना में मंच साझा किया। यहां दोनों नेताओं ने जनसभा को संबोधित करने के बाद कार्यकर्ताओं से संवाद किया। सीएम योगी ने मंच से सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
मंच पर सीएम योगी व जयंत चाैधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्यमंत्री एवं रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह मोरना में आज जनसभा करने पहुंचे। यहां महर्षि शुकदेव इंटर काॅलेज मोरना के खेल मैदान पर जनसभा का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


मोरना पहुंचने से पहले सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधान सभा क्षेत्र की राष्ट्रवादी जनता सुशासन, सुरक्षा और विकास के लिए NDA को चुनने जा रही है।

सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
समाजवार्दी पार्टी नहीं चाहती थी कि उपचुनाव की तारीख हटे: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि मेरठ, मुजफ्फरनगर और आसपास के श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जाते हैं, वहां विश्राम करते हैं। हम निर्वाचन आयोग का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने गंगा स्नान का सम्मान किया और उपचुनाव की तारीख को हटाया। लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं चाहती है। इन्होंने खटाखट के नाम पर जनता को गुमराह किया। इनके खटाखट का नाम मिला क्या? अब दोनों में खटपट शुरू हो गई। अवसर है अब इस समाजवादी पार्टी को सफाचट करने का।  

बोले-सीएम आवास में दंगाइयों को बुलाकर सम्मानित करते थे सपा मुखिया
सीएम ने पूर्व सांसद कदिर राना की तरफ इशारा करते हुए कहा कि सपा प्रत्याशी दंगों का सरगना है। सपा सरकार में दंगे के आरोपियों को सरकारी आवास पर बुलाया जाता था, उनका सम्मान किया जाता था। हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था, याद करिए तब सपा सरकार के मुखिया उन दंगाइयों को सरकारी आवास में बुलाकर सम्मानित कर रहे थे।

सपा का नाम लेकर उछाला नारा
फिलिस्तीन और पाकिस्तान के मामले में चिल्लाने वाले लोग जम्मू कश्मीर की विधानसभा में 370 हटाने के प्रस्ताव पर चुप क्यों हैं। सपा और कांग्रेस के बीच तलाक सा हो गया है। सीएम ने सपा का नाम लेकर नारा भी उछाला... जहां दिखे सपाई वहां बिटिया घबराई।

आपने देखा होगा कि जहां का किसान धरती माता में मेहनत और पुरुषार्थ लगाकर सोने जैसी फसलें उगाता है, उसे ये पलायन कराने पर मजबूर कर रहे थे। कहा कि समाजवादी पार्टी समाज को बांटकर पूरी ताकत लगा रही थी। आज बेटियों बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। अपराधियों को मालूम है कि उसकी सजा उसे क्या मिलेगी। किसानों के मोटर चुराने की कीमत क्या चुकानी पड़ेगी। 

सीएम ने कहा कि अब मेरठ से दिल्ली की दूरी भी रैपिड ने तय कर ली है। बहुत जल्द ये दूरी मुजफ्फरनगर तक भी पूरी होगी। सात वर्ष में दो लाख 53 हजार किसानों को गन्ना भुगतान कराया है। किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर रहा है।

उन्होंने खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। हमें गुंडे और दंगाई नहीं चाहिए। विकास के बैरियर को हटाने वाले लोग चाहिए। किसान का सम्मान करने वाले लोग चाहिए। भाजपा और आरएलडी की सरकार ही इस कार्य को कर सकती है। क्योंकि हमारे आदर्श चाैधरी चरणसिंह हैं, धनसिंह कोतवाल जैसे महापुरुष हैं। जिनका सबकुछ मातृभूमि के लिए समर्पित हुआ है।

जनसभा में माैजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
जयंत चाैधरी बोले- सरकारी स्कूलों की हालत हुई बेहतर
जयंत चाैधरी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पहले यूपी के सरकारी स्कूलों की हालत खराब थी। आज स्थिति अच्छी हुई है। खेल में युवाओं की प्रतिभा दिखाई दे रही है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में रही कड़ी सुरक्षा
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर 5 एडिशनल एसपी, 9 सीओ, 8 थाना प्रभारी, 19 इंस्पेक्टर, 625 दरोगा, हैड कांस्टेबल, कांस्टेबलों को तैनात किया गया है। इसके अलावा चार कम्पनी पैरामिलिट्री फोर्स व पीएसी भी तैनात की गई। 

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: मेरठ के बहसूमा निवासी युवती की खताैली में गोली मारकर हत्या, मामा व परिजन फरार

उपचुनाव के लिए अलर्ट रहे पुलिस : एडीजी
एडीजी डीके ठाकुर ने मीरापुर उपचुनाव, गंगा स्नान और अन्य त्योहारों के लिए पुलिस लाइन में अधिकारियों की बैठक ली। नियमित गश्त करने और छोटी से छोटी सूचनाओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए। एडीजी ने कहा कि उपचुनाव के दौरान अलर्ट रहे, किसी भी गांव में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन

मीरापुर में 116 बूथ अतिसंवेदनशील
मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। 94 मतदान केंद्र और 116 बूथ अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। इन केंद्रों पर पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 23 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। राजनीतिक दलों ने अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने की कवायद शुरू कर दी है। पुलिस-प्रशासन चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारी में जुटा है। अतिसंवेदनशील बूथों पर कड़ी निगरानी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें