फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने तलब की एसडी कॉलेज भूमि प्रकरण की पत्रावली

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने तलब की एसडी कॉलेज भूमि प्रकरण की पत्रावली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म कॉलेज की 22.7 एकड़ शासकीय अनुदानित जमीन पर व्यक्तिगत स्वामित्व पोषित संस्थानों के संचालन और एसडी इंटर की भूमि पर मार्केट के निर्माण की शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रकरण की पत्रावली तलब की है। इस पर प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा से आख्या सहित जवाब मांगा गया है।
शहर की पुरानी शिक्षण संस्था सनातन धर्म कॉलेज की भूमि के व्यवसायीकरण को लेकर श्रीकांत त्यागी ने 16 साल पहले शिकायत की थी। श्रीकांत त्यागी की शिकायत थी कि सनातन धर्म कॉलेज की 22.7 एकड़ शासकीय अनुदानित जमीन और छह एकड़ बाद में संस्था द्वारा खरीदी गई जमीन पर व्यक्तिगत स्वामित्व पोषित संस्थानों का संचालन हो रहा है, जो गलत है। शिवचौक पर एसडी इंटर कॉलेज की जमीन में मार्केट बनाकर उसका निजी लाभ लिया जा रहा है। दुकानों का किराया एसडी कॉलेज को नहीं मिलता है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह मामला लगभग पांच हजार करोड़ की सरकारी संपत्ति का है। इस मामले में लगातार जांच होती रही, लेकिन कार्रवाई कोई नहीं हुई। प्रकरण को लेकर शिकायतों के साथ श्रीकांत त्यागी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। पूरा मामला समझने के बाद उन्होंने इस मामले में तेजी के साथ कार्रवाई के आदेश दिए। मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को जारी पत्र में कहा है कि पूरे मामले का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। विभाग ने अब तक इस प्रकरण में क्या किया। आख्या सहित पत्रावली मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें कोई जानकारी नहीं
मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने बताया कि लखनऊ स्तर से क्या हुआ, उन्हें इसकी जानकारी नहीं। अभी तक उनसे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मांगी गई है। 15 साल पहले जांच हुई थी, फिलहाल के बारे में कुछ पता नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें