फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम की शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
21-खतौली में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकालते श्रद्घालु। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
भक्तिभाव के साथ श्रीराम की शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

खतौली। श्रीराम कथा आयोजन समिति द्वारा भगवान श्रीराम कथा के आयोजन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा जानसठ रोड पटेलनगर भूड़ स्थित श्री नागेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई। बैंडबाजों के साथ प्रारंभ हुई शोभायात्रा में नगर के अनेक महिला पुरुष और बच्चे श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान श्रीराम का गुणगान करते कथा का आयोजन स्थल आर्यपुरी तक पहुंची। भगवान श्रीराम जी को व्यासपीठ पर स्थापित किया गया। आचार्य कुलदीप कृष्ण महाराज जी ने श्रीराम कथा के श्रवण और मनन को मोक्ष प्राप्ति का सबसे सरल माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों का पालन कर हम स्वयं को इस भवसागर से पार उतार सकते हैं। आयोजन में मास्टर सुनील उपाध्याय, भाजपा नेता पंडित सुबोध शर्मा, समस्त मोहल्लेवासी आदि भारी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें