फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसे बादल, खेत-खलिहान हुए जलमग्न

विज्ञापन
बुढ़ाना के गांव सरनावली में वर्षा के कारण बंद पड़ा कोल्हू व परिसर में भरा पानी तथा गन्ने के ढेर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जमकर बरसे बादल, खेत-खलिहान हुए जलमग्न
विज्ञापन

बुढ़ाना। कस्बा व देहात क्षेत्र में चार दिन से रात-दिन रुक-रुक कर हो रही बरसात के कारण खेत-खलिहान जलमग्न हो गए। बरसात गेहूं की फसल के लिए लाभदायक साबित हुई है। सरसों की अगेती फसल गिरने के कारण काफी नुकसान हुआ है।
कस्बा व देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार से रुक-रुक कर बरसात हो रही है। चार दिन से हो रही वर्षा के कारण देहात व खेत-खलिहान जलमग्न हो गए हैं। क्षेत्र के कई गांवों में पानी की निकासी न होने के कारण बरसात का पानी ग्रामीणों के घरों में भर गया है। सेवानिवृत्त अपर कृषि अधिकारी रामनिवास सहरावत, ग्रामीण चौ. मुकेश मलिक व चौ. थामसिंह आदि ने बताया कि इस बरसात से गेहूं की फसल को बहुत लाभ मिलेगा। जबकि सरसों की अगेती फसल को बहुत नुकसान हुआ है। पीली सरसों की अगेती व पिछेती दोनों फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से फसल के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने के क्रेशर व कोल्हू हुए बंद
बरसात के कारण कोल्हू परिसर में पानी भरने के कारण क्रेशर व कोल्हू बंद हो गए हैं। जिसके कारण कोल्हू मालिक व मजदूर परेशान हैं। गांव सरनावली निवासी कोल्हू ठेकेदार सुरेंद्र, जयकरण, राजवीर, सक्कू व देवसिंह आदि ने बताया कि बरसात के कारण उन्हें बहुत नुकसान हुआ है। कोल्हू में काम करने वाले मजदूर खाली हो गए हैं। कोल्हू मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। मजदूर जय किशन, रामकरण, रामभूल, बबलू व शिवकुमार आदि ने बताया कि कोल्हू बंद होने के कारण उन्हें मजदूरी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें