फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों के कपाट किए बंद, नहीं करने दिया जलाभिषेक

विज्ञापन
नगर के अनंतेशवर मंदिर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जलाभिषेक के लाईन में खडें श्रद्धालु।। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मंदिरों के कपाट किए बंद, नहीं करने दिया जलाभिषेक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रशासन ने श्रावण मास के पहले सोमवार को सभी प्रमुख शिवालयों के मुख्य द्वार बंद करा दिए। वहां पुलिस तैनात कर श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।
कोविड-19 के चलते इस बार शासन द्वारा कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। शासन द्वारा मंदिरों में पांच-पांच की संख्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश देकर पूजा-अर्चना की अनुमति दी गई है। वहीं, कांवड़ ले जाने वाले शिवभक्तों को शासन-प्रशासन द्वारा अपने घरों में ही पूजा-अर्चना करने के लिए करीब एक पखवाड़े से कहा जा रहा है। इस संबंध में सभी थाना क्षेत्रों में मीटिंग कर मंदिर के पुजारियों व धर्मगुरूओं से भी शिवभक्तों को कांवड़ लेने के लिए घर से न निकलने की अपील कराई जा रही है, लेकिन श्रावण मास के पहले सोमवार जनपद पुलिस इससे कहीं आगे बढ़ गई। शहर के साथ ही जिले भर के सभी प्रमुख शिवालयों के मुख्य द्वार सोमवार सुबह-सवेरे ही बंद कराते हुए वहां पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। जो भी श्रद्धालु इस दौरान मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचे, उन्हें मंदिर बंद होने का हवाला देकर लौटा दिया गया। सुबह करीब दस बजे तक पुलिस अफसर लगातार क्षेत्र में गश्त कर शिवालयों में होने वाला जलाभिषेक रोकने की कवायद में जुटे रहे। शहर के शिवचौक के साथ ही मीरापुर के प्रसिद्ध संभलहेड़ा मंदिर, खतौली में थानेश्वर मंदिर, झारखंड महादेवालय, मिल मंसूरपुर में बड़ा शिवमंदिर, जानसठ में प्राचीन ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर प्रशासन की इस सूची में शामिल रहे, जहां मुख्य द्वार बंद कराकर किसी को भी जलाभिषेक नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन

उधर, मीरापुर के शिवालयों में पुलिस प्रशासन ने किसी भी भक्त को जलाभिषेक करने की अनुमति प्रदान नहीं की। शिवालयों पर सुबह ही पुलिस तैनात कर दी गई। कसबे समेत संभलहेड़ा का पंचमुखी मंदिर भी बंद रहा। शिवालयो में पूजा अर्चना न करने पर शिवभक्तो में निराशा छायी रही।
इन्होंने कहा .........
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि कोविड-19 के चलते मंदिरों के पुजारियों व धर्मगुरुओं से अपील की गई थी कि वे लोगों को घरों में ही पूजा-अर्चना करने के लिए प्रेरित करें। प्रशासन की ओर से किसी मंदिर को बंद नहीं कराया गया है, जहां भी मंदिर बंद रहे, वे प्रबंध समिति या पुजारियों के स्तर से ही बंद रहे। पुलिसकर्मियों को व्यवस्था बनाने के लिए तैनात किया गया था।
विज्ञापन

शहर के कई मंदिरों में हुआ जलाभिषेक
मुजफ्फरनगर। सावस मास के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने व्रत रखे। इस दौरान भगवान आशुतोष की प्रार्थना की गई। शिव मूर्ति पर ताला लगा होने के बावजूद लोग वहां दर्शन को गए तथा बिना जलाभिषेक किए ही बाहर से ही भोलेनाथ के दर्शन कर प्रार्थना की। गांधी कालोनी अनंतेश्वर महादेव मंदिर में सोशल डिस्टेसिंग के अनुसार शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। अंसारी रोड स्थित बोहरा के मंदिर में भी श्रद्धालु पहुंचे तथा भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। इसके अलावा नई मंडी, गांधी कालोनी, नुमाइश कैंप, नदी रोड मंदिर आदि में जलाभिषेक किया गया। हालांकि कोरोना काल के चलते मंदिरों में श्रद्घालुओं की संख्या कम ही रही।

गांधी कालौनी के अनंतेशवर मंदिर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंस स?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली के थानेश्वर महादेव मंदिर के कपाट बंद करवा कर बाहर तैनात पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें