फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में लिपिकों की हड़ताल से काम काज ठप

विज्ञापन
कैश। - फोटो : ????
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में बैंकों में हड़ताल होने से काम काज ठप रहा। लेन-देन नहीं होने से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक कर्मी बैंकों को विलय करने और स्टाफ नहीं बढ़ाए जाने के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन एवं बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर देश भर के राष्ट्रीयकृत बैंकों के लिपिकों की हड़ताल रही। इस हड़ताल में केवल एसबीआई शामिल नहीं रहा। इलाहाबाद बैंक के विष्णु स्वरूप अग्रवाल ने बताया कि सभी कर्मचारी बैंकों के मर्जर के खिलाफ है। आम जनता को इससे अधिक कठिनाई उठानी पड़ेगी। बैंकों में स्टाफ बहुत कम है, इसे बढ़ाने की मांग भी रखी गई है। बैंकों में लिपिकों की हड़ताल के कारण काम काज पूरी तरह ठप रहा। बैंकों में लेन-देन का कोई कार्य नहीं हो पाया। बैंकों में लेन-देन नहीं होने से आम जनता को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। त्यौहारों को देखते हुए इस समय बैंकों में अत्यधिक लेन-देन हो रहा है। हड़ताल से आम जनता के सामने इस कारण अधिक कठिनाई आई। हड़ताल से बैंकों में करोड़ों का लेन-देन प्रभावित हुआ है। पीएनबी यहां का लीड बैंक है, जिसमें हड़ताल से ग्रामीण अंचल में अधिक प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें