फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोबाइल गेम खेलते हुए हार्टफेल कक्षा 11 के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। कस्बे के मोहल्ला नूर नगरियान में अपने घर पर मोबाइल गेम खेल रहे 17 साल के कक्षा 11 के छात्र उत्तम का दिल का दौरा पड़ जाने से निधन हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस को जानकारी दी गई कि दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को कक्षा 11 का छात्र दोपहर में साढ़े 12 बजे अपने घर में मोबाइल पर गेम खेल रहा था। परिवार के अन्य सदस्य भी घर में ही मौजूद थे। खेलते-खेलते छात्र लुढ़क गया। कुछ देर बाद ही परिजनों की निगाह पड़ी तो दौड़कर छात्र के पास पहुंचे।
हालत खराब होने पर परिजन दोपहर में एक बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी लेकर पहुंचे। इस दौरान आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पीएचसी प्रभारी डॉ. सुमित ने बताया कि छात्र को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन वापस घर ले गए।
विज्ञापन

छात्र की मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस घर पर पहुंची। एसओ डॉ. मानवेंद्र भाटी ने बताया कि पुलिस ने पंचायतनामा भरा है। परिजनों ने हार्टफेल हो जाने से निधन बताया है और पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। परिजनों के कहने पर छात्र का शव बिना पोस्टमार्टम उनके सुपुर्द कर दिया गया। उधर, गमगीन माहौल में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें