फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी टोलकर्मियों और वाहन चालकों में झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी टोलकर्मियों और वाहन चालकों में झड़प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/छपार। दिल्ली-दून हाईवे पर फास्टैग अनिवार्य किए जाने के बाद लगातार दूसरे दिन बिना फास्टैग वाले वाहनों से दोगुना टोल शुल्क वसूलने पर हंगामा होता रहा । टोल कर्मचारियों की कई वाहन चालकों से झड़प भी हुई। एनएचएआई ने बुधवार को वाहनों के मासिक पास भी रद्द कर दिए।
केंद्र सरकार द्वारा सोमवार मध्यरात्रि से देशभर में टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य किए जाने के बाद बुधवार को लगातार दूसरे दिन छपार टोल प्लाजा पर हंगामा चलता रहा। बिना फास्टैग लगे वाहन चालकों से निर्धारित टोल शुल्क की दोगुनी धनराशि वसूल की गई, जिसे लेकर वाहन चालकों की टोल कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। हरिद्वार से लौट रहे हरियाणा निवासी संजीव कुमार ने तो दोगुना टोल वसूलने पर जमकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल संजीव को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, फास्टैग व बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों को टोल पर सभी लेनों से एक साथ निकाला गया। नतीजतन फास्टैग लगे वाहन चालकों को भी काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। इसे लेकर फास्टैग धारक वाहन चालकों ने भी टोल प्रबंधन के समक्ष नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

मासिक पास निरस्त, फास्टैग से वसूला आधा शुल्क
छपार। एनएचएआई ने बुधवार को टोल प्लाजा पर बने वाहनों के मासिक पास तत्काल प्रभाव से निरस्त कर उन्हें भी फास्टैग बनवाकर आधा शुल्क वसूल किए जाने के निर्देश दिए। इसे लेकर दिन में कई बार टोल से गुजरने वाले वाहनों के चालकों ने भी हंगामा किया। हालांकि बाद में समझाने के बाद उन्होंने भी फास्टैग बनवा लिया। गांव बरला निवासी टैक्सी चालक सोनू ने बताया कि उसने मंगलवार को ही 1,500 रुपये देकर मासिक पास बनवाया था, जो बुधवार को रद्द कर दिया गया है। वहीं, गांव बरला निवासी रईस ने बताया कि उसका भी मासिक पास रद्द कर फास्टैग से आधा शुल्क वसूल किया गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन बने सौ से अधिक फास्टैग
छपार। टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य होने के बाद लगातार दूसरे दिन फास्टैग बनवाने वाले वाहन चालकों की लंबी कतार लगी रही। आईसीआईसीआई बैंक कर्मचारी सौरभ ने बताया कि दूसरे दिन सौ से अधिक वाहन चालकों ने फास्टैग बनवाए हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं, टोल प्लाजा के मैनेजर सुमित धनकड़ ने बताया कि बुधवार को भी बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों के साथ ही ऐसे वाहनों से भी दोगुना शुल्क वसूल किया गया, जिनके पास फास्टैग तो था, लेकिन रिचार्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें