फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और राजकुमार सिद्धार्थ के बीच नोकझोंक

Fri, 22 Sep 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ के बीच नोकझोंक हुई। मामला देर रात तक गरमाता रहा। राजकुमार सिद्धार्थ का कहना है कि उन्हें पद छीनने और कार्यालय से चले जाने की चेतावनी गई है।
विज्ञापन

भाजपा ने इस समय वोटर चेतना अभियान, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा, मन की बात, दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के कार्यक्रम चला रखे हैं। जिले में 100 दलित बस्तियों में कार्यक्रम होने हैं। इन कार्यक्रमों का समन्वयक जिला उपाध्यक्ष सुनील दर्शन को बनाया गया है। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने राजकुमार सिद्धार्थ को कॉल की, जिसके बाद दोनों के बीच गरमागरमी हुई।
इसके बाद राजुकमार सिद्धार्थ कुछ देर बाद दफ्तर पहुंचे और जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी से उनकी नोकझोंक हो गई। कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव किया। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी का कहना है कि पार्टी के कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता होती है। पदों पर वही लोग रहेंगे जो पार्टी के लिए सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन

मेरे साथ किया गलत व्यवहार : राजकुमार
राजकुमार सिद्धार्थ का कहना है कि 25 साल से पार्टी की सेवा की है। अनुसूचित जाति के लोगों को भाजपा से जोड़ा है। मेरे साथ जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने गलत व्यवहार किया है। यह कहा कि तुम्हारा पद किसी ओर को दे दूंगा। पिछले कार्यकाल में भी गलत व्यवहार किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें