फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग तर्कों के साथ जता रहे जीत का दावा    

Mon, 13 Feb 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चुनावी चर्चा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहले चरण में चुनाव का उल्लास थमने के बाद उम्मीदवारों ने रविवार को थकान उतारी। कोई प्रत्याशी समर्थकों के साथ ग्राम वार रिपोर्ट लेने में मशगूल रहा तो किसी ने धार्मिक स्थल पर जाकर मत्था टेका। नतीजे आने में एक महीने का लंबा वक्त प्रत्याशियों के लिए परेशानी खड़ी करने वाला है। कई उम्मीदवारों ने रविवार को दिनभर घर रहकर थकान उतारी। सपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी के जिला मुख्यालय स्थित आवास पर विधानसभा के विभिन्न गांवों से ग्राम प्रधान समेत सैकड़ों समर्थक पहुंचे।
विज्ञापन


सभी अपने-अपने गांव में जीत का आंकड़ा पेश करते नजर आए। हर गांव से पड़ी वोटों में अपने पक्ष की वोटों के अनुमान से जीत का आंकड़ा बताया गया। कानूनगोयान मोहल्ले में अपने अस्थाई निवास पर भाजपा प्रत्याशी विजय कश्यप ने सुबह जल्दी उठकर चाय की चुस्की के साथ कार्यकर्ताओं से मतदान की चर्चा की। उसके बाद वह मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने के लिए रवाना हो गए। उनके समर्थक अति पिछड़ा और सवर्ण जाति की बंपर वोटों के सहारे जीत का समीकरण बैठाया।

रालोद प्रत्याशी सलमान जैदी ने भी कमला फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर चुनावी नतीजों पर चर्चा की। बसपा समर्थक भी अलग-अलग समीकरण बैठाकर चुनावी चर्चा में जुटे रहे। बसपा के जिला उपाध्यक्ष नसीम त्यागी और अलावलपुर के सुदेश के आवास पर वोटों के गणित में कार्यकर्ता खोए हुए नजर आए। कस्बे के लोगों से बातचीत के बाद कौन प्रत्याशी जीतेगा, किसकी हार होगी, इस पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। 
विज्ञापन


चौपालों पर जीत की चर्चाएं छिड़ी       
 कस्बे और देहातों में रविवार को चौपालों पर किसानों में हार-जीत पर चर्चा छिड़ी रही। कसबे केे मोहल्ला बाजार खुर्द में कुबेरदत्त त्यागी के घेर में भी लोगों ने समाचार पत्र पढ़ने के बाद पूरे जिले की जीत का खाका खींचा। कौन प्रत्याशी कितना दम भर रहा है। इसी बात को लेकर विस्तार से चर्चा छिड़ रही है। चरथावल सीट के अलावा जिले की सदर और बुढ़ाना सीट पर जीत की बाजी किसके हाथ लगेगी, सबसे ज्यादा यही मुद्दा लोगों की जुबान पर देखा गया। इस बार मुस्लिम मतों के सहारे साइकिल की मजबूती हर जगह चर्चा रही।      

वोटों के गुणा भाग में लगे प्रत्याशी और समर्थक 
बुढ़ाना में प्रथम चरण में हुए मतदान के बाद विधान सभा क्षेत्र में चुनावी दंगल थम जाने के बाद सभी प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली। रविवार का दिन परिवार वालों के साथ फुरसत में बीता। दोपहर बाद सभी प्रत्याशी समर्थकों के साथ वोटों के गुणा भाग में लगे रहे।

प्रथम चरण का चुनाव ऊपर से अंतिम चरण में टिकटों की घोषणाओं के कारण सपा, भाजपा, रालोद प्रत्याशियों इस बार काफी भाग दौड़ करनी पड़ी। बसपा प्रत्याशी की घोषणा पहले होने के कारण वे फुरसत में रहे। मतदान से 15-20 दिन पहले हुई टिकटों की घोषणा के कारण प्रत्याशियों ने रात दिन मेहनत करके अपने चुनाव प्रचार व जनसंपर्क में जमकर जोर अजमाईश की। शनिवार को मतदान के बाद चुनावी दंगल थम गया।

प्रत्याशियों ने लंबे समय के बाद जमकर नींद ली। रविवार को देर तक सोने तथा परिवार के साथ नाश्ता करने का लुत्फ उठाया। रविवार दोपहर तक समर्थक भी अपने निजी कार्यों से निपटकर अपने-अपने प्रत्याशियों के पास वोटों को लेकर गुणा भाग में लग गए। एक माह बाद होने वाली मतगणना को लेकर अब प्रत्याशी व समर्थक परेशान हैं। भाजपा व सपा प्रत्याशी में सीधा मुकाबला होने के आसार हैं। इसी कारण दोनों पार्टियों के समर्थकों में चुनाव परिणाम को लेकर बेचैनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें