फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकों को मिली राहत, गड्ढे भरवाए गए

विज्ञापन
गांधी कालोनी में बनाई गई मुख्य सड़क, जो पहले गड्डो में तब्दील थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नागरिकों को मिली राहत, गड्ढे भरवाए गए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आखिरकार गांधी कॉलोनी की मुख्य सड़क का निर्माण हो गया। कई माह से कालोनीवासी और राहगीर गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क से परेशान थे। अमर उजाला ने सड़कों अभियान में इस सड़क को भी प्रमुखता से उठाते हुए लोगों की परेशानी से अफसरों से अवगत कराया था। नगर पालिका की ओर से इसी सड़क का निर्माण कराया गया है।
गांधी कालोनी शहर की सबसे पुरानी पॉश कालोनी है। पचैंडा रोड हनुमान मंदिर से लेकर सरवट रेलवे फाटक तक गांधी कालोनी की मुख्य सड़क है। जिस पर गली नंबर सात से लेकर गली नंबर 24 तक कालोनी बसी है। ये सड़क ही इस कालोनी की मुख्य सड़क है। साथ ही भोपा रोड, पचेंडा रोड से सरवट, रुड़की रोड जाने के लिए भी इस मार्ग से राहगीर और बड़े वाहन गुजरते हैं। बीते कई माह से यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी। गली नंबर 17 एसडी कन्या इंटर कॉलेज के सामने से लेकर सरवट फाटक तक तो सड़क खत्म हो चुकी थी। जलभराव में गड्ढों का भी पता नहीं चलता था और राहगीर चोटिल होते थे। सड़क को लेकर कालोनी वासी परेशान थे। लोगों ने राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल तक भी शिकायत की थी, मगर सड़क का निर्माण नहीं हो रहा था। अमर उजाला ने 12 जुलाई के अंक में इस सड़क की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। आखिरकार नगर पालिका ने सड़क का निर्माण करा दिया है। एसडी इंटर कॉलेज से लेकर सरवट फाटक तक सड़क का निर्माण किया गया है। साथ ही अन्य स्थानों पर सड़क को गड्ढे मुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांधी कॉलोनी की मुख्य सड़क जर्जर अवस्था में थी। बोर्ड बैठक में सड़क निर्माण का प्रस्ताव पास हुआ था। अब सड़क का निर्माण करा दिया गया है। कालोनी की अन्य सड़कों का भी निर्माण कराया जाएगा।
- अंजू अग्रवाल
चेयरपर्सन
नगर पालिका परिषद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें