फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने मंगलवार देर रात सिविल लाइंस थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, दो अन्य थानों के प्रभारियों में भी फेरबदल किया गया है।
मंगलवार देर रात किए गए आकस्मिक फेरबदल के तहत एसएसपी अभिषेक यादव ने शहर के सिविल लाइंस थाना प्रभारी एसआई समयपाल अत्री को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। पुरकाजी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा को थाना सिविल लाइंस का चार्ज दिया गया है, जबकि उनके स्थान पर मीरापुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज त्यागी को पुरकाजी थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर एचएन सिंह को मीरापुर थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

रोजाना पैदल गश्त व बीट पर जाने के निर्देश
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने बुधवार देर रात शहर के थाना सिविल लाइंस व शहर कोतवाली में पहुंचकर पुलिसकर्मियों की मीटिंग लेते हुए उन्हें ड्यूटी संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने सभी दरोगा व सिपाहियों को अपनी बीट पर भ्रमण कर महत्वपूर्ण तथ्य जुटाने, रात्रि ड्यूटी के समय आने वाली प्रत्येक सूचना को तत्काल थाना प्रभारी को बताने, शाम के समय अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चौराहों व सड़कों पर ट्रिपल राइडिंग पर सख्ती से रोक लगाने के भी आदेश दिए गए। इस दौरान दोनों थानों के प्रभारी व दरोगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कप्तान ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने बुधवार दोपहर पुलिस लाइन पहुंचकर डायल-112 परिवहन शाखा कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने कार्यालय में मौजूद अभिलेखों को चेक करते हुए साफ-सफाई संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी पुलिस लाइन स्थित जिम में पहुंचे और वहां रखे गए व्यायाम उपकरणों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिम में रखे गए कुछ उपकरण खराब मिले, जिन्हें तत्काल बदलकर नए उपकरण लाने हेतु निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें