फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: यूजीसी व शंकराचार्य के अपमान के विरोध में धरना, भारत बंद की चेतावनी

विज्ञापन
शंकराचार्य के अपमान के विरोध में तुलसी पार्क में धरना देते ब्राह्मण समाज के लोग फोटो संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यूजीसी व शंकराचार्य के अपमान के विरोध में स्वर्ण समाज संघर्ष समिति व ब्राह्मण संत स्वर्ण समाज एवं सनातनी समाज ने दोपहर में शिव चौक के पास तुलसी पार्क में धरना दिया। स्वर्ण समाज संघर्ष समिति ने भारत बंद की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन



स्वर्ण समाज संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने दोपहर में शिव चौक के पास तुलसी पार्क में धरना दिया। मांग कर कहा कि 24 घंटे विनियम रदद किया जाए। स्वर्ण उत्पीड़न की सीबीआई जांच हो। राष्ट्रीय स्वर्ण आयोग बनाया जाए। चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर दिल्ली कूच किया जाएगा। भारत बंद किया जाएगा।
एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान त्यागी ब्राहाण भूमिहार सभा के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, संयुक्त हिंदू मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सैनी, अंकुर राणा, शैंकी शर्मा, मोहित बजरंगी, विशाल सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, ब्राह्मण संत स्वर्ण समाज एवं सनातनी समाज ने धरना देकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। कहा गया कि शंकराचार्य के अपमान के मामले में प्रदेश सरकार क्षमा मांगे। दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। पंडित रामानुज दूबे, पंडित अमित तिवारी शास्त्री, पंडित ध्यानचंद कुश व अन्य मौजूद रहे।


तिलक चोटी और भगवा का सम्मान जरूरी : संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर। महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष क्रांति सेना राष्ट्रीय महासचिव संजीव शंकर ने कहा कि माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के साथ हुई घटना निंदनीय है। तिलक चोटी और भगवा का सम्मान जरूरी हैं। संजीव शंकर ने कहा कि इस घटना से हिंदू समाज के लोग आहत हुए है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को क्षमा मांग कर विवाद खत्म करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें