फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कंपनी बाग के बाहर फाइलों में समाया एमडीए का फूड हब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कंपनी बाग के बाहर फूड हब बनाने की एमडीए की योजना फाइलों में ही दबकर रह गई। मेरठ रोड पर रखे गए छह क्योस्क को तीन वर्ष के लिए किराए पर देने को नीलामी निकाली गई थी। पंजीकरण के बाद आवंटन भी किया गया लेकिन किराया धनराशि जमा न कराए जाने से योजना परवान नहीं चढ़ सकी।
विकास प्राधिकरण शहर को नया रूप देने में जुटा है। एमडीए ने डेढ वर्ष पूर्व कंपनी बाग के बाहर कियोस्क लगाकर फूड हब स्थापित करने की प्रक्रिया अपनाई थी। इसके बाद वहां पर छह क्योस्क स्थापित कराते हुए उनकी नीलामी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ-आठ हजार रुपये पंजीकरण धनराशि जमा कराने के बावजूद नीलामी छुड़ाने वालों ने किराया धनराशि एमडीए कोष में जमा नहीं कराई। जिस कारण फूड हब स्थापना का मामला अधर में ही लटक गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें