फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बारिश में शहर से लेकर देहात तक आपूर्ति रही बाधित

Sat, 24 Jan 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बारिश के कारण ट्रांसफार्मर में आए फॉल्ट को ठीक करता ऊर्जा निगम कर्मी: स्त्रोत-ऊर्जा निगम
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश के कारण जनपद की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। बारिश के बीच हवा में कई स्थानों पर खंभे गिर गए और इंसुलेटर फटने से घंटो तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। सुरेंद्रनगर बिजलीघर पर आकाशीय बिजली भी गिर गई।
विज्ञापन

बारिश के दौरान ऊर्जा निगम कर्मियों ने मरम्मत जारी रखी। बावजूद दिन भर बिजली की आंख मिचौली जारी रही। शाम होते-होते शहरी क्षेत्र के कुछ बिजली घरों से आपूर्ति बहाल हुई। ।
शुक्रवार सुबह बारिश के साथ आई तेज आंधी परेशानी का सबब बन गई। एक के बाद एक फॉल्ट होने से जनपद के दो दर्जन से अधिक बिजली घर से आपूर्ति बाधित हो गई। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार यादव ने बताया कि शहर में टाउनहॉल, महावीर चौक, रुड़की रोड, सुजड़ू, नई मंडी बिजली घर आदि सहित जानसठ, खतौली और बुढ़ाना क्षेत्र में भी फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

बताया कि पहली बारिश होने के कारण जनपद में करीब 50 स्थानों पर 33केवी लाईन के इंसुलेटर फट गए। जबकि भोपा और जौली रोड एवं मखियाली के समीप पांच स्थानों पर खंभे गिर गए।
बारिश के दौरान ही फाल्ट ढूंढकर मरम्मत का कार्य कराया गया। बताया कि इंसुलेटर आदि परिवर्तित कराकर आपूर्ति सुचारु कराई जा रही है।

बारिश के कारण ट्रांसफार्मर में आए फॉल्ट को ठीक करता ऊर्जा निगम कर्मी: स्त्रोत-ऊर्जा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें