फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पाना है मतदान का अधिकार, दिव्यांग पत्नी को साइकिल पर बैठाकर नापी आठ किलोमीटर की दूरी

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय परिसर से दिव्यांग पत्नी को साइकिल से लेकर जाता हुआ पति स्रोत संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बीएसए परिसर के सभागार से लेकर बाहर के मैदान में पुरकाजी विधानसभा के निवासी अपने नाम को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए जुटे हुए हैं। एसआईआर के बाद जारी पुनरक्षित अनंतिम मतदाता सूची में नाम कट जाने के बाद मिले नोटिस को लेकर दिन प्रतिदिन भीड़ बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को न्याजूपुरा के एक दंपती ने सबकी निगाहें अपनी ओर खींच ली। पति दिव्यांग पत्नी को साइकिल पर बैठकर गांव से बीएसए दफ्त्तर पहुंचा और नोटिस का निस्तारण कराया।
न्याजूपुरा के रहने वाले दिलशाद ने बताया कि उनकी पत्नी शाहिदा दिव्यांग हैं। नोटिस मिलने पर पता चला कि उनका नाम मतदाता सूची से कट गया है। इसके लिए बताए गए दस्तावेज लेकर गांव से ही पत्नी को साइकिल पर बैठाकर लाए। दोनों पैरों से विकलांग है। इसलिए बस और अन्य साधन से लाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

इसलिए साइकिल पर बैठाकर लाए ताकि बीच में बस से उतरने और रिक्शा में बैठाने के चक्कर से बच सकें। न्याजूपुरा से बीएसए कार्यालय की दूरी लगभग चार किलोमीटर पड़ती है। आने जाने में आठ किलोमीटर की दूरी नापनी पड़ी।
सेवायोजन अधिकारी सोनाली सिंह ने बताया कि एसआईआर के महत्व को लोगों ने मतदाता सूची से नाम कट जाने के बाद अच्छी तरह से समझ लिया है। मताधिकार को प्राप्त करने के लिए रोजाना बीएसए कार्यलय में लगे पुरकाजी विधानसभा के 20 बूथ कैंप के नोटिस का निस्तारण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

रोजाना 200-250 नोटिस की सुनवाई की जा रही है। नोटिस लेकर आ रहे ज्यादातर मामलों में अशिक्षित होना सबसे बड़ा कारण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें