मोरना। मोरना में अखिल भारतीय जाट महासभा की ओर से 23 जनवरी को जाट सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। खाप चौधरियों को भी आमंत्रित किया गया है।
मोरना में शुकतीर्थ मार्ग पर स्थित बैंक्वेट हॉल में होने वाले जाट महासम्मेलन को लेकर बैठक आयोजन स्थल पर की गई। अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी बृजवीर सिंह ने बताया की एकजुटता व आपसी समन्वय के लिए कार्यक्रम होगा।
महासम्मेलन में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह भी शामिल होंगे। प्रधान सर्वेंद्र राठी ने बताया कि समाज के खिलाड़ियों व प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
जिला संयोजक अंकुर काकरान मोंटी राठी, अरविंद जौहल, गोपाल चौधरी, दीपक चौधरी,मनीष अहलावत, विनीत जावला, कार्तिक राठी, धीरेंद्र काकरान मौजूद रहे।