गेस्ट हाऊस हुआ जर्जर
चीतल पार्क में सबसे पीछे वाले भाग में वन विभाग ने गेस्ट हाऊस बना रखा था, जो आज पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इस गेस्ट हाऊस के आसपास विभिन्न प्रकार के फूल तथा गमले रखे गए थे। गेस्ट हाऊस में राजनेताओं के अलावा अधिकारी भी अपने परिवार के साथ विश्राम करते थे। यहां पर क्रिकेट के नामचीन खिलाड़ियों समेत फिल्मी हस्तियों का भी ठहराव हुआ करता था।
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन हाजी शाहनवाज अली का कहना है कि नगर में कोई ऐसा स्थान नहीं है, जहां नगरवासी अपने परिवार समेत सुबह और शाम के समय घूमने आ जा सके। नगर में चिल्ड्रन पार्क बनाए जाने के लिए वह प्रयासरत हैं। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद अधिकारियों से बात कर इसके लिए अधिकारियों और शासन का सहयोग लिया जाएगा।