फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आंधी से शहर की बिजली गुल, लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शनिवार रात आई तेज आंधी के बाद शहर के अधिकतर हिस्सों में बिजली गुल हो गई। कई जगह तार टूटकर गिर गए जिन्हें विद्युत कर्मचारियों ने रात में ही ठीक किया । विद्युत लाइन में फाल्ट से सरवट इलाके की बिजली चली गई और जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


तेज आंधी से रात में पूरे शहर की आपूर्ति बंद कर दी गई। बड़ा हादसा रोकने के लिए विद्युत विभाग ने सप्लाई बंद की। एक से लेकर दो घंटे तक कुछ इलाकों में बिजली नहीं आई। मखियाली रोड पर तारों पर पेड़ टूटकर गिर गया। बिजली विभाग ने कुछ ही समय में यहां पेड़ को हटाया और आपूर्ति बहाल की।
इसी के साथ ही शहर में कई स्थानों पर आंधी में बिजली के तार टूट गए। इन स्थानों पर भी कर्मचारियों ने रात में तार जोड़कर सप्लाई को सुचारू किया गया। भीषण गर्मी के बीच रात में बिजली गुल होने से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गाजावाली पुलिया पर ट्रांसफार्मर में आग लगी

शहर के गाजावाली पुलिस स्थित ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रांसफार्मर के पीछे मुर्गों की दुकान तक आग पहुंच गई और बड़ी संख्या में मुर्गे जिंदा जल गए। क्षेत्र में कई घंटे विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।

बिजली के तारों के नीचे लगी बिटाेड़ों में आग

छपार। बसेड़ा में भोकरहेडी मार्ग के किनारे दर्जनों बिटोड़े रखे हुए हैं। बिजलीघर निकट होने के कारण बिजली के तार बिटाेड़ों के ऊपर से जा रहे हैं। दोपहर के समय बिटाेड़ों में आग लग गई। आग की लपटें तारों को छूने लगी तो विद्युत विभाग ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ देर बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची ओर आग पर काबू पाया। तब तक मुन्नी, जयबीर, सतपाल, रिंकू आदि एक दर्जन लोगों के बिटौड़े जल चुके थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका।

वर्जन

मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल का कहना है कि रात में तेज आंधी के चलते आपूर्ति बंद कर दी गई थी। एक दो जगह पेड़ गिरने और कुछ स्थानों पर तार टूटने की घटना सामने आई तो रात में ही ठीक करा दिए गए। तेज हवा के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। सरवट में फाल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित रही, जिसे बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें