फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति के चुनाव को लेकर भाजपा में मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना समिति के चुनाव को लेकर भाजपा में मंथन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गन्ना समिति के चुनाव को लेकर भाजपा ने हुंकार भर दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार सरकार गन्ना समिति के सभापति को नामित भी कर सकती है। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में ऐसे संभावित नामों पर चर्चा हुई, जिनके नाम सभापति के लिए भेजे जाने हैं।
गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर कोर कमेटी की बैठक में गन्ना समिति के चुनाव पर चर्चा हुई। इस पर भी चर्चा हुई कि यदि गन्ना समिति का चुनाव होता है तो सातों गन्ना समिति पर डायरेक्टर और सभापति के लिए कौन-कौन प्रत्याशी होंगे। सरकार यदि सभापति को नामित करती है तो सभापति के लिए किसका नाम भेजा जाए। पार्टी जातीय समीकरण भी बना रही है। गन्ना समिति के सभापति के लिए किसान जातियों के कार्यकर्ताओं को ही मौका मिलेगा। ऐसे कार्यकर्ताओं के नामों पर विचार किया गया जो सक्रिय हैं और उन्हें अभी तक कोई पद नहीं पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कानपुर में शहीद हुए पुलिस कर्मियों और राज्यमंत्री कपिलदेव के पिता को दो मिनट का मौन रख श्रद्घांजलि अर्पित की गई। कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश के राज्यमंत्री विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, प्रमोद ऊंटवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यालय पर नमामि गंगे के संयोजक वीरपाल निर्वाल, जिला महामंत्री विजय सैनी, सुषमा पुंडीर, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, कोषाध्यक्ष, रमेश पुराना, रेनू गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें