फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु यीशु का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
खतौली के चर्च में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। क्रिसमस के अवसर पर नगर में प्रभु यीशु का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के दोनों चर्च में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। प्रभु के आगमन पर धार्मिक गीत गाए गए।
विज्ञापन

सीएनआई एपीफैनी चर्च में बुधवार सुबह से ही लोगों का आगमन शुरू हो गया था। क्रिसमस की विशेष प्रार्थना सभा में रेव्ह निर्मल जैकब ने अपने संदेश में बताया कि प्रभु यीशु मसीह पापी मनुष्यों को बचाने आए न कि उनका नाश करने। उन्होंने इस जगत से भरपूर प्रेम किया तथा मानव रूप धारण करके ईश्वर की मर्जी पूरी की। आज भी प्रभु यीशु मसीह अपने भक्तों के द्वारा वह ही कार्य करते हैं, जैसे प्राचीनकाल में किया करते थे। आज मनुष्य अपने पापों में इतना भटक गया है कि ईश्वर को ही भूल गया। संगीत मंडली द्वारा क्रिसमस कैरल की प्रस्तुति भी की गई। चर्च की सभा के बाद सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे। वहां मौजूद सभी लोगों ने क्रिसमस केक का भी आनंद लिया। उधर मेथोडिस्ट चर्च में भी विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। पादरी ने प्रभु यीशु के आगमन पर संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें