फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर शहर के चर्च सजाए गए

विज्ञापन
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सजा सेंट जोन्स चर्च। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
क्रिसमस पर शहर के चर्च सजाए गए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। क्रिसमस के पर्व पर शहर के सभी चर्च सजाए गए। झांसी की रानी स्थित चर्च को भव्य रूप दिया गया। सिविल लाईन थाने के सामने के चर्च को सभी सजाया गया। प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर मसीह समाज में उत्साह है। हालांकि इस बार सेंटा क्लॉज कोरोना के चलते बच्चों को उपहार नहीं बांटेंगे।
नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेट्री स्कूल में क्रिसमस के उपलक्ष्य में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने घर पर रहकर ही ऑनलाइन क्रिसमस मनाया। वर्चुअल क्लास के दौरान शिक्षिकाओं के साथ बच्चों ने जिंगल बेल रॉक, सिल्वर बेल्स, विश यू मैरी क्रिसमस आदि गीतों की प्रस्तुति पर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सेंटा एवं फेयरी बने नन्हे-मुन्ने सभी के मन को आनंदित कर रहे थे। स्कूल के निदेशक पीके जैन ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदर्स प्राइड प्ले स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। स्कूल की डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल ने सभी बच्चों और उनके परिवार को क्रिसमस डे की शुभकामनाएं दीं। ऑनलाइन कार्यक्रम में बच्चों ने क्रिसमस डे अपने घर पर रह कर अपने माता-पिता के साथ मनाया। स्कूल की शिक्षिकाओं ने ऑनलाइन क्लास के दौरान बताया कि क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। सेंटा क्लाज के रूप में सजे छोटे-छोटे बच्चों ने सभी का मन मोहा। कुछ बच्चों ने क्रिसमस ट्री सजाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें