फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सीएचओ की हड़ताल, एएनएम को सौंपी आरोग्य मंदिरों की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



मुजफ्फरनगर। विनियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की हड़ताल जारी है। कार्य बहिष्कार के चलते आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के निर्देश पर 213 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (उप स्वास्थ्य केंद्रों) पर अब एएनएम को प्रभारी बनाया गया है।



विभिन्न मांगों को लेकर 200 से अधिक सीएचओ 28 सितंबर से आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल पर रहने से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


जनपद में 213 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर एएनएम को प्रभारी बनाया गया है, ताकि केंद्रों का संचालन जारी रखा जा सके और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन




वर्जन-
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, प्राथमिक जांच और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित सेवाएं दी जाती हैं। ऐसे में सीएचओ की हड़ताल के बीच इन केंद्रों का नियमित संचालन बनाए रखना स्वास्थ्य विभाग के लिए महत्वपूर्ण है। अब एएनएम के माध्यम से इन केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं को जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है। - डॉ. सुनील तेवतिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें