मुजफ्फरनगर। जमीयत उलमा शहर ने अजमत मस्जिद में समाज सुधार जलसे का आयोजन किया। मुख्य वक्ता मौलाना हबीबुल्लाह मदनी ने मुसलमानों से आह्वान किया कि बुराई को छोड़ कर अच्छाई का रास्ता चुनें।
मुख्य वक्ता मदनी ने मुसलमानों से अपने बच्चों को शिक्षित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज समय बदल गया है, दुनिया में सोशल मीडिया, टीवी, इंटरनेट के माध्यम से क्रांति आ रही है, जो पीढ़ियों को नष्ट कर रही है, हमें अपने नौजवानों का ध्यान रखना होगा। इसके लिए उलमा, विद्वानों, बुद्धिजीवियों और शिक्षित लोगों को एक व्यवस्थित रणनीति बनानी होगी। जमीयत उलमा-ए-हिंद इस दिशा में कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने दहेज के साथ-साथ गलत संस्कार, नशा, बुराई, झूठ, धोखा, चोरी, जुआ जैसी बुराइयों को खत्म करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष हकीम उम्मीद अली, मोहम्मद इकराम कस्सार, डॉ. शमीमूल हसन, कारी इसरार, हाजी मोहम्मद इनाम अंसारी, कारी मुबीन अहमद, मौलाना मोहम्मद अहमद का सहयोग रहा।
मौलाना सदाकत कासमी, कारी नफीस अहमद, मौलाना खालिद जाहिद, जिला महासचिव मौलाना मुकर्रम अली, शाही इमाम मौलाना जाकिर, शमीम कस्सार, मौलाना गुलजार, बदर खान, मौलाना शाहिद, मौलाना मुरसलीन, मौलाना रजी, कारी मोहम्मद आजम, कारी मोहम्मद आमिर, मौलाना इसा, कारी जमशेद मौजूद थे।