फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग बेचने वाली दुकानों पर छापे, चाइनीज मांझे जब्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। एसडीएम एवं सीओ ने पुलिस के साथ नगर में स्थित पंतग की कई दुकानों पर छापामारा। पुलिस ने दुकानों से चाइनीज मांझे जब्त किए। इस दौरान कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग निकले।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे के आदेश पर मकर संक्रांति और वसंत पंचमी पर पतंगों के लिए प्रयोग होने वाले चाइनीज मांझे को रोकने के लिए शुक्रवार को एसडीएम अजय कुमार, सीओ आशीष प्रताप सिंह एवं इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने पुलिस के साथ पतंग बेचने वाली दुकानों पर छापामारा। कई दुकानों पर चाइनीज मांझा बेचते हुए दुकानदार मिले। पुलिस ने इन दुकानों से काफी संख्या में चाइनीज मांझे को जब्त किया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबल मच गई थी। अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर तक अभियान चलाया। एसडीएम ने जब्त किए गए चाइनीज मांझे को थाने में जमा करवा दिया है। चेतावनी दी कि चाइनीज मांझे की बिक्री करते हुए पकड़े जाने पर दुकानदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें