मुजफ्फरनगर के खतौली में संयुक्त व्यापार मंडल के व्यापारियों ने बड़े बाजार में चाइनीज सामान की होली जलाकर विरोध प्रकट किया। इस मौके पर व्यापारियों ने चाइनीज सामान का बहिष्कार करते सामान नहीं बेचने का भी संकल्प लिया।
नगराध्यक्ष अंकुर सिंघल के नेतृत्व में व्यापारी बड़ा बाजार में एकत्र हुए। कहा कि चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी के पानी को भारत को देने से मना कर दिया है। हम सभी व्यापारी चीन का विरोध करते हैं। व्यापारियों ने चाइना के सामान का बहिष्कार करते हुए राष्ट्रहित व देश भक्ति की भावना का परिचय दिया।
सभी ने यह प्रण लिया कि हमारे भारत देश की अखंडता, सुरक्षा एवं शांति के दुश्मन पाकिस्तान को आंतरिक एवं बाह्य रुप से सहयोग देने वाले देश चीन के द्वारा निर्मित किसी भी सामान को नहीं बेचा जाएगा और ना ही खरीदा जाएगा।
इस दौरान मोहम्मद इदरीश, अजय जनमेजय, देवेश शर्मा, हाजी शाहनावाज मलिक, राकेश प्रजापति, विपिन कंसल, संजीव अग्रवाल, विकास बंसल, पंकज जैन, विपिन जैन, पिंकू, संजय जैन, मनीष जैन, भूषण लाल जैन, विकास जैन, पारस जैन, सुनील वर्मा, शीलचंद जैन, उपेंद्र जैन, आशीष आदि रहे।