फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में उत्सव की तरह होगा बच्चों का स्वागत

विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल नंबर दो की रंग बिरंगी दीवारों पर लगें प्रेरक - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
स्कूलों में उत्सव की तरह होगा बच्चों का स्वागत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। स्कूल की कक्षाओं में प्रेरक व्यक्तियों के पोस्टर, हरा-भरा स्कूल प्रांगण और ज्ञानवर्धक पेंटिग निश्चित रूप से नन्हे बच्चों को लुभाएंगी। परिषदीय विद्यालयों में एक से पांच तक बच्चों के उत्सव की तरह स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है। एक मार्च से कक्षा एक से लेकर पांच तक के स्कूल खुलेंगे और कक्षाओं का संचालन होगा।
कोविड के 11 महीने बाद बच्चों को स्कूल लाने की कवायद तेज कर दी गई। ज्यादातर अभिभावक स्कूलों में भेजने को तैयार है। बच्चों के लिए पहले सप्ताह में पढ़ाई नहीं, बल्कि उपचारात्मक कक्षाएं होंगी ताकि बच्चों को लंबे अरसे तक घर रहने की बोरियत को खत्म कर उन्हें पढ़ाई के लिए तैयार किया जाए। ब्लॉक में 88 कंपोजिट विद्यालय हो गए हैं। प्राइमरी में 14 हजार बच्चे हैं।
विज्ञापन

- प्राइमरी स्कूल चरथावल नंबर-2 की प्रधानाध्यापिका मंजू त्यागी विद्यालय के कायाकल्प में जुटी हैं। हर कक्षा में पंखे, स्कूल में आरओ, सुंदर मैदान और ऊंची चहारदीवारी का निर्माण कराया है। कक्षों में प्रेरक व्यक्तित्व के पोस्टर, विज्ञान के मॉडल और कक्षों की दीवारों पर स्लोगन और ज्ञानवर्धक सामग्री लगवाकर बच्चों का शैक्षिक स्तर का सुदृढ़ करने का प्रयास किया है।
- ज्ञानामाजरा प्राथमिक विद्यालय नंबर दो की इंचार्ज अध्यापिका सोनिया शर्मा ने कहा कि पूरे हफ्ते में बच्चों को भाषा का ज्ञान कराने के लिए तीन स्तर पर कार्य होगा। हिंदी और गणित की जानकारी के लिए कक्षों में पारेस्टर चिपकाए गए हैं। रंग-बिरंगे गुब्बारों से बच्चों का अभिनंदन होगा।
-घिस्सुखेड़ा स्कूल में सहायक अध्यापक आदेश कुमार बताते हैं कि अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है। उनकी सहमति लेने के बाद अध्यापन कार्य कराया जाएगा। ब्लॉक में कायाकल्प योजना लागू होने के बाद पब्लिक स्कूलों से बेहतर स्थिति में परिषदीय स्कूल हो गए है। रंगीन दीवारों पर जागरूकता बढ़ाने को स्लोगन लिखवाए है। बच्चे जो भूल गए है, उनके लिए 40 मिनट की उपचारात्मक कक्षा होगी।
-ज्ञानामाजरा कंपोजिट विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक संदीप शर्मा का कहना है स्कूलों में सैनिटाइजर के बाद 50 प्रतिशत बच्चे आएंगे। पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रेरणा मिशन में शिक्षकों को लक्ष्य दिया गया है। उनके कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा। ज्यादातर अभिभावकों में स्कूल आने को लेकर उत्साह है।
शेडयूल के अनुसार आएंगे कक्षाओं में बच्चे
- परिषदीय विद्यालयों में शेडयूल के अनुसार बच्चे स्कूल जाएंगे। सोमवार और बृहस्पतिवार को कक्षा एक व पांच, मंगलवार और शुक्रवार को कक्षा दो व चार, बुधवार और शनिवार को कक्षा तीन के छात्र-छात्राओं को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन:
100 दिन चलेगा प्रेरणा ज्ञानोत्सव अभियान
कोविड में 11 महीने से घर रहने पर बच्चों की दक्षता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्हें दक्ष करने और शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए 100 दिन का प्रेरणा ज्ञानोत्सव नामक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह पहले दिन से ही चालू हो जाएगा। शिक्षकों के कार्यों का मूल्यांकन होगा।
नीलम तोमर खंड शिक्षा अधिकारी

प्राइमरी बच्चों का स्कूल आने का घोषित शेड्यूल- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें