फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा प्रदर्शन: कलक्ट्रेट पहुंचे बच्चों ने लहराईं तख्तियां, बोले-डीएम साहब स्कूल कैसे जाएं, बाहर जमा है पानी

Tue, 26 Apr 2022 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे बच्चों ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि नाले के पाइप बंद पड़े हैं। सड़कों का पानी स्कूल में भर जाता है ऐसे में उन्हें स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे राजी स्कूल के विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के लद्दावाला के राजी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्ती लेकर डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। बच्चों ने स्कूल के बाहर जल भराव की समस्या को उठाया। विद्यार्थियों का कहना था कि गणेश पुलिया से लद्दावाला गली नंबर दो तक पाइप डाले गए थे, जो कुछ ही महीने में ब्लॉक हो गए। इन्हें अभी तक ठीक नहीं कराया गया।
विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे बच्चों ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि नाले के पाइप बंद पड़े हैं। जब भी बारिश होती है, पानी सड़क पर भर जाता है। गलियों और नाले का पानी यहां मस्जिद और स्कूल में भर जाता है। चौड़ी गली स्थित स्कूल तक आवागमन करने वाले बच्चों को यहां परेशानी का सामना करना पड़ता है।

गंदे पानी से निकलने वाले जीव स्कूल में घुस जाते हैं। बिजली के खंभों में करंट उतरने का खतरा बना रहता है। पानी की निकासी के लिए यहां से पाइप निकलवाए जाने चाहिए। सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग रखी। डीएम ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। प्रधानाचार्य सलीम त्यागी, कमर जहां, अबुजार, सेराजुदीन, नसीर, मनव्वर, परवेज अहमद, हसन जैदी, आरिफ राना, फुरकान मौजूद रहे।

डीएम को ज्ञापन देते राजी स्कूल के विद्यार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें