फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक निलंबित, बच्चों ने सड़क पर उतरकर किया विरोध

विज्ञापन
अमीरनगर में हंगामा करते छात्र छात्र - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक के निलंबन पर सड़कों पर उतरे बच्चे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, तितावी। कंपोटिज विद्यालय अमीरनगर के प्रधानाध्यापक मुकेश वर्मा को निलंबित किए जाने के विरोध में बच्चों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। बच्चों का कहना था कि शिक्षक को वापस लाया जाए। पुलिस ने किसी तरह बच्चों को समझाकर घर भेजा।
बघरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव अमीरनगर स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक को आचरण नियमावली का उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया गया था। इससे नाराज छात्र-छात्राओं में रोष फैल गया। शनिवार को छात्र छात्राओं ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का कहना है शिक्षक को वापस लाया जाना चाहिए। विरोध कर रहे बच्चो की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्यार्थियों को समझा बुझाकर शांत किया। तितावी थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। बच्चों को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बच्चों ने कहा खाना छोड़ देंगे
स्कूल के पास ही धरना प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने कहा कि अगर प्रधानाध्यापक को वापस नहीं लाया गया तो वह खाना छोड़ देंगे। गलत तरीके से कार्यवाई की गई है।
विज्ञापन

शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच विवाद
कंपोजिट विद्यालय बनने के बाद विवाद शुरू हो गया था। मुकेश वर्मा का कहना है कि कुछ शिक्षिकाएं लेट आती हैं। इसका विरोध किया गया था। इन्हीं शिक्षिकाओं की वजह से उन्हें निलंबित किया गया है। उनके कार्य को पूरा क्षेत्र जानता है, वह हर जांच के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें