बाल दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
मुजफ्फरनगर। जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने बच्चों को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के विषय में जानकारी दी।
द दून वैली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय टांय फेयर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। छात्रों ने बहुत ही सुंदर सुंदर टॉय बनाए और अपना हुनर दिखाया। विद्यालय में छात्रों द्वारा बनाई गई कला की प्रदर्शनी भी लगाई गई। विद्यालय के चेयरमैन राज किशोर गुप्ता, डायरेक्टर अनुराग सिंघल, प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, ब्रांच हेड जसवीर कौर उपस्थित रहीं।
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुरेखा सिंह ने बताया कि उत्साह के साथ बाल दिवस मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसडी ग्लोबल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों को सिद्धार्थ शर्मा ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के विषय में बताया। मौके पर अनु मलिक, सपना राठी, शिल्पी शर्मा, पूजा पाल, साक्षी चौधरी, अनुज राठी, लवीना गुप्ता, ज्योति सैनी, मंजू गुप्ता मौजूद रहीं।
जीसी पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापक ममता चौहान ने बाल दिवस के रूप में बच्चों को जानकारी दी। डायरेक्टर एमके गुप्ता, कोर्डिनेटर आशीष त्यागी ने बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। एसएसके पब्लिक स्कूल में भाषण प्रतियोगिता, दौड़, नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। रामप्रसाद शर्मा ने जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं नई मंडी के किड्जी स्कूल में बच्चों ने भव्य प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं रंगबिरंगी पोशाक में स्कूल पहुंचे। डायरेक्टर चारू शर्मा ने बाल दिवस पर बच्चों को बताया कि भारत में 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू की याद में बाल दिवस मनाया जाता है। कॉर्डिनेटर शालिनी जैन ने विचार रखे।
उधर, सिखेडा के वेदांता पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रबंधक सुशील सिंह आर्य ने अच्छा प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। मौके पर सोमित बालियान, कपिल शर्मा, मनीष कुमार, सचिन राठी, विपिन कुमार, शिल्पा त्यागी, सुनीता मौजूद रहे।
स्कूल में प्रदर्शनी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। तस्मिया स्कूल में मुख्य अतिथि चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में स्कूल के बच्चों ने कला का प्रदर्शन किया। अंजू अग्रवाल ने कहा कि आप देश का भविष्य हैं मन लगाकर पढ़ाई करें, क्योंकि कामयाब होने के लिए पढ़ाई ही एकमात्र रास्ता है। पढ़ाई के साथ साथ अच्छा इंसान भी बने। बड़े होकर आप में से ही कोई आईएएस और कोई आईपीएस बनेगा। सैयद अजीज अहमद, जावेद मजहर, एसके बिट्टू मौजूद रहे।
नई मंडी के किडजी स्कूल में बाल दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग करते बच्चें।- फोटो : MUZAFFARNAGAR