फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बच्चों ने पढ़ी किताबें, खेलों में हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर में चल रहे समर कैंप में खेल, बौद्धिक विकास उत्सव के अंतर्गत बच्चों को सामूहिक रूप से विभिन्न खेल और साहित्यिक क्रियाएं कराई गईं।
विज्ञापन

शिक्षामित्र सपना व रेनू और सुभाष चंद्र ने विद्यालय प्रांगण में कुर्सी दौड़, शब्दों की अंताक्षरी व नंबर गेम और योग की विभिन्न आकृतियों पर आधारित खेल खिलवाया। बच्चों ने पूरे उत्साह से खेलों व अंताक्षरी में प्रतिभाग कर सभी क्रियाओं का पूरा आनंद लिया। प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी ने कहा कि खेल व मानसिक प्रक्रियाएं हमारे स्वास्थ्य व बौद्धिक विकास के लिए लाभदायक है। इसलिए हम सबको मेहनत से किताबों को पढ़ना चाहिए और अपनी शिक्षा के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। समर कैंप में आरोही, लिवया, दुर्गा, राधिका, फिजा, विशाखा, आरज़ू, राधिका गर्ग, निशि, अलीशा, निकिता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें