खतौली के गांव ुआड़ा खुर्दब के प्राथमिक विद्यालय में हैप्पीनेस-डे पर होली मनाते बच्चे।
- फोटो : KHATAULI
विद्यालयों में हैप्पीनेस-डे पर बच्चों ने जमकर होली खेली
खतौली। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब प्रत्येक शनिवार को हैप्पीनेस-डे मनाया जाएगा। इस शनिवार को हैप्पीनेस-डे को बच्चों ने होली के पर्व के रूप में मनाया। विद्यालयों में बच्चों ने जमकर होली खेली। इस मौके पर बच्चों को होलिका दहन की कहानी सुनाई गई, जबकि बच्चों ने ड्राइंग बनाकर होली के महत्व को समझा।
बता दें कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामसागर पति त्रिपाठी ने खंड शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए थे कि परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को हैप्पीनेस-डे के रूप में मनाया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले शनिवार से सभी विद्यालयों में हैप्पीनेस-डे मनाया जाएगा। इस शनिवार को विद्यालयों में हैप्पीनेस-डे को बच्चों ने होली के पर्व के रूप में मनाया। गांव बुआड़ा खुर्द के प्राथमिक विद्यालय में स्टाफ ने बच्चों संग होली खेली। सुबह प्रार्थना सत्र में बच्चों को प्रधानाध्यापक विक्रांत कुमार ने बच्चों को होलिका दहन की कहानी सुनाई। इससे बच्चों को होलिका दहन की कहानी की जानकारी हुई। बच्चों ने होली पर्व पर ड्राइंग भी बनाई। शनिवार को बच्चों ने प्रधानाध्यापक विक्रांत कुमार, सहायक अध्यापिका संगीता सिंह व हेमलता सहित समस्त स्टाफ के संग होली खेली।