किड्स हेवन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। किड्स हेवन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय समर कैंप में पहले दिन बच्चों ने मस्ती की। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रतिभा दिखाई।
स्कूल संस्थापिका सुनीता धीमान, प्रबंधक सत्य प्रकाश धीमान और प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कैंप से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। समर कैंप शारीरिक और मानसिक विकास के साथ आत्म विश्वास एवं रचनात्मकता का संचार करते हैं। शिक्षिका अमिता धीमान, समा परवीन, पूनम सिंघल आदि के मार्गदर्शन में प्ले से कक्षा-6 तक के बच्चों ने पूल में नहाकर मस्ती की।
रेनू शर्मा, रचना, लक्ष्मी विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में कक्षा-7 से कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों ने चैस, लूडो और कैरम बोर्ड आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। लक्ष्येंद्र अरोड़ा, मंजर अली, उमंग भारद्वाज, अमित कौशिक, अमित पुंडीर, अंकुश शर्मा आदि शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। सौरभ, हिमांशु और प्रशांत मौजूद रहे।