फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने प्रतियोगिता में हिंदी के प्रति प्रेम बयां किया

विज्ञापन
वंशी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम हिंदी हैं हम के तहत मंगलवार को दून वैली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में कविता, स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से हिंदी के प्रति अपने प्रेम का उद्गार किया।
विज्ञापन

छात्रों ने अपने प्रयासों से प्रमाणित किया कि हिंदी भाषा को किसी पहचान की आवश्यकता नहीं है, अपितु मां का अहसास कराती मीठी सेवइयों सी, चटपटी तीखी रसवंती हमारी मातृभाषा भारत देश से बाहर भी अपना व्यापक प्रचार प्रसार कर रही है। ऑनलाइन प्रतियोगिता में दृष्टि, मान्या, अदिति, प्रियांशी, सारंग, नबीहा, परिधि, दिव्यम, सात्विक, अक्षित, रूद्रांश, धनश्री, आमिर हम्जा, वंशी, रीति, आराध्या, आद्या, नवीन, सार्थक आदि छात्र शामिल रहे। छात्रों ने हिंदी भाषा को दर्शाती विभिन्न प्रकार के स्लोगन, पोस्टर और कविता के माध्यम से अपना प्रेम व्यक्त किया।
छात्रा दृष्टि ने अपने स्लोगन में लिखा हिंद, हिंदू, हिंदुस्तान। ये तीनों शब्द हिंदी से ही निकले हैं। प्रबंधक राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि मनुष्य अपने भावों को मातृभाषा से ही प्रकट कर पाता है। विश्व में भारतीयता की पहचान हिंदी ही है। दूसरी भाषाओं को जानने व समझने का आधार मातृभाषा है। प्रशासक अनुराग सिंघल ने कहा कि मातृभाषा के अभाव में व्यक्ति का संपूर्ण विकास संभव नहीं हो सकता। ऑनलाइन संवाद में उन्होंने छात्रों से हिंदी भाषा से जुड़े रहने और इसके उत्थान हेतु प्रयास रहने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने कहा कि जिस देश के बच्चे मातृभाषा का सम्मान करते हैं, वहीं उन्नति की पताकाएं सर्वत्र फहराती है। एकडमिक डायरेक्टर मनोज गुप्ता ने कहा कि हिंदी भाषा का साहित्य महान लेखकों व कवियों से समृद्ध है। उन्होंने कहा छात्र हिंदी साहित्य के इन रत्नों जीवनी व लेखन कौशल से परिचित हो ताकि उनके द्वारा सौंपी गई महान साहित्य की परंपरा में अभिवृद्धि कर सके। ब्रांच हैड अर्चना शर्मा और जसबीर कौर ने कहा कि प्रत्येक भारतवासी का फर्ज है कि वह अपनी भाषा का सम्मान करते हुए इसके प्रचार प्रसार में सहयोग करें।

रीति- फोटो : SAHARANPUR

श्री- फोटो : SAHARANPUR

आमिर हमजा- फोटो : SAHARANPUR

सात्विक- फोटो : SAHARANPUR

दृष्टि- फोटो : SAHARANPUR

आध्या- फोटो : SAHARANPUR

नबिहा- फोटो : SAHARANPUR

परिधि- फोटो : SAHARANPUR

रुद्रांश- फोटो : SAHARANPUR

आराध्या- फोटो : SAHARANPUR

सार्थक- फोटो : SAHARANPUR

दिव्यम- फोटो : SAHARANPUR

अक्षित- फोटो : SAHARANPUR

अवनि- फोटो : SAHARANPUR

धनश्री- फोटो : SAHARANPUR

अदिति- फोटो : SAHARANPUR

प्रियांशी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें