फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिले के बाल वैज्ञानिकों ने मनवाया अपनी मेधा का लोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा पेज की लीड के लिए प्रस्तावित
विज्ञापन

-मुजफ्फरनगर में 79, सहारनपुर जिले से 13 व शामली जिले से चार बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में जिले के 79 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है। इनमें राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय और सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

सहारनपुर मंडल में जिला मुजफ्फरनगर में 79, सहारनपुर जिले से 13 व शामली जिले से चार बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है। इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के जिला प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ़ विकास कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के अन्तर्गत विद्यालयों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, जिसमे प्रत्येक विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने अपने आईडिया को भेजा था। जिला मुजफ्फरनगर से विभिन्न विद्यालयों के 79 विद्यार्थियों के आईडिया का चयन भारत सरकार द्वारा किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को म़ॉडल बनाने और प्रदर्शनी में प्रस्तुतिकरण के लिए 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जा रही है। यह धनराशी सीधे विद्यार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से स्थानान्तरण की जाती है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ़ धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि इतनी अधिक संख्या में जनपद के होनहार बाल वैज्ञानिकों का चयन होना हमारे जनपद के लिए सम्मान का विषय है। इन्सपायर आवार्ड मानक योजना भारत सरकार की एक अनुपम योजना है, जिसमें शासन से प्राप्त 10,000 रुपये की सहायता से विज्ञान शिक्षकों के निर्देशन में बाल वैज्ञानिक अपने नवाचारी आइडिया को मूर्त रूप देते हैं और उसका प्रदर्शन जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनपद के इन छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

अजय कुमार, प्रतिभा, कृष्णा, संजीत कुमार कटारिया, निशांत, पलक, आरुषि गुप्ता, भावी, आदित्य राठी, गौरांग गर्चा, खुशी, शिवांक, सृष्टी, अभिजीत धामा, सागर कुमार, अक्षांत सिंह पंवार, पलक धीमान, रुबी देवी, बादल, अर्शी, गगन कुमार, कनिष्का, आयान, खुशी, हीना प्रवीन, मानवी बालियान, आध्या, यश कुमार पाल, नेहा, उस्मान, निशा, अक्ष, नंदनी, वंशिका पंचाल, मोहम्मद अजमल, ख्याति ठकरान, सागर, प्रसंग धीमान, तनवी, सक्षम, इरम, नाजिया, आर्शी, वर्तिका, अमन कुमार, आयुष्मान, श्रेया गर्ग, चिंकी, भव्य कुमार, अथर्व सिंह, आर्यवीर सिंह पवार, शरद शर्मा, गगन कुमार, तनु, कनिष्क गर्ग, वंशिका, अंजली, खुशी, नंदिनी अग्रवाल, मुस्कान, युवराज, आकृष्ट सैनी, नीशू, अभिमन्यु पाल, सादिक सैफी, वंशिका सिंह, अनुकल्प, आलोकिक, वैभव कुमार, अभिमन्यु पुन्डीर, इब्राहिम, आर्यन कर्णवाल, सत्यम कुमार, साक्षी, शिवम शर्मा और वंशिका रानी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें