फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक हत्याकांड : एसपी सिटी ने गांव पहुंचकर की जांच-पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। क्षेत्र के एक गांव में कुकर्म के बाद छह साल के बालक की हत्या के मामले में पुलिस को अभी सुराग नही लगे। शनिवार शाम एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने गांव में पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन

29 जनवरी को बालक गायब हो गया था। अगले दिन उसका शव बोरे में एक बंद मकान में मिला था। पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उक्त मामले को लेकर एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत गांव में पहुंचे। पहले डेढ़ घंटे तक पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर बातचीत की।मृतक के मकान के आसपास के मकानों के पास लगे सीसीटीवी की जांच की। पीड़ित परिवार व ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई। जिस मकान में शव मिला था, उसकी बारीकी से जांच की। एसपी सिटी ने बताया कि महत्वपूर्ण सुराग मिले है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। दोपहर में पूर्व गृह राज्यमंत्री सईदुज्जमा ने गांव में पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की। एसएसपी से भी फोन पर बात कर घटना का जल्द खुलासा करने को कहा। उन्होंने कहा कि कि आरोपियों को जल्द पकडा जाए। कोई निर्दोष इसमें नहीं फंसे। उनके साथ सलमान, मुजफ्फर प्रधान भेंसरहेडी, महताब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें