फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दुकानों पर काम करते मिले बाल श्रमिक, दुकानदारों को दिए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। कस्बे में श्रम विभाग व एएचटीयू की टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। श्रम परिवर्तन अधिकारी ने छह दुकानों पर नाबालिग बच्चों व किशोरों के काम करते मिलने पर प्रतिष्ठान के स्वामियों को नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी विंध्याचल शुक्ला के नेतृत्व में श्रम विभाग व एएचटीयू टीम मीरापुर पहुंची। इस दौरान श्रम प्रवर्तन टीम व एएचटीयू थाना प्रभारी सर्वेश कुमार ने कस्बे में बाल श्रम मुक्त अभियान चलाते हुए दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित अल-करीम चिकन कार्नर,ज्योति इलेक्ट्रॉनिक्स, दानिश हीरो होंडा सर्विस सेंटर, एसके ऑटो इंजीनियर समेत कई दुकानों पर छापा मारा। उन्होंने दुकानदारों को बाल श्रमिक रखने पर एक सप्ताह के भीतर लिखित जवाब देने के लिए नोटिस दिए। श्रम परिवर्तन अधिकारी ने बताया कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को काम पर रखने पर 20 से 50 हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। 14 वर्ष से 18 वर्ष तक के किशोरों को काम पर रखने पर 10 हजार रुपये व एक माह के कारावास का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें