बच्ची की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के लद्दावाला में बिजली गिरने से दस वर्षीय किशोरी झुलस गई। परिजन किशोरी को लेकर अस्पताल गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पीड़ित परिवार के घर पहुंची।
शहर में बुधवार शाम को अचानक मौसम खराब हो गया। आकाश में तेज आवाज के साथ बिजली लद्दावाला में अकरम के मकान पर जा गिरी। मकान की छत पर खेल रही उसकी दस वर्षीय तुनजीरा उसकी चपेट में आ गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई।
घटना का पता चलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। परिजन किशोरी को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर वापस घर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।